CG Accident : बारातियों से भरी बस पलटी, 12 घायल
CG Accident : बारातियों से भरी बस पलटी, 12 घायल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-53 में ढांक टोल प्लाजा के पास बारातियों से भरी बस अचानक पलट गई। हादसे में कई लोग घायल हुए है।

इस हादसे में बस में सवार बारातियों को मामूली चोंटे आई है। फिलहाल किसी की मृत्यु की खबर संकने नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि NH-53 में बस का टायर फटने बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई।

पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक महाराजा ट्रेवल्स की बस बरगढ़ से रायपुर जा रही थी। इस दौरान NH-53 में ढांक टोल प्लाजा के पास बस का टायर फटने से पलट गई। 12 लोगों को चोट आई है। जिन्हें तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।