राजधानी रायपुर से बीजापुर जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, कई घालय

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। इस दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत की सूचना मिल रही है। वहीं आधा दर्जन लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है।

यह बस हादसा उस वक्त हुआ जब रायपुर से यात्री बस बीजापुर जा रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर से बीजापुर जा रही कुशवाह ट्रेवल्स की बस नेशनल हाईवे पर बांगापाल के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही दर्जनों यात्री घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।