रायपुर। Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक 9 सितंबर को आयोजित होने जा रही है। यह महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 3:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। इस बार बैठक में हाल ही में शपथ ग्रहण करने वाले मंत्री शामिल रहेंगे। यह पहली बार होगा कि कैबिनेट बैठक में 14 मंत्री मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि पिछली कैबिनेट बैठक 19 अगस्त को सीमित मंत्रियों के साथ आयोजित की गई थी, क्योंकि उस समय तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ था। इसलिए बहुत से प्रस्तावों पर तब चर्चा नहीं हो सकी थी। अब जब साय सरकार का पूर्ण मंत्रिमंडल कार्यभार संभाल चुका है, तो यह बैठक भविष्य की नीतियों और फैसलों की दिशा तय करने में निर्णायक साबित हो सकती है।

Cabinet Meeting : सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा की जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास को लेकर पैकेज की घोषणा, किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की रणनीति, त्योहारों के दौरान आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उपाय, निवेश को आकर्षित करने से जुड़े प्रस्ताव और विभिन्न विभागों की नीतियों को अंतिम रूप देने जैसे अहम विषय एजेंडे में शामिल हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।