रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। ऐसी संभावना है कि राज्य सरकार प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला ले सकती है।

इसके अलावा बैठक में मानसून सत्र में पेश होने वाले अनुपूरक बजट और संशोधन विधेयक को मंजूरी दी जाएगी। बता दें कि इस बैठक के लिए सभी विभागों से प्रस्‍ताव मंगाए जा चुके हैं।

बता दें कि संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण का वादा कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था। इसके लिए चार साल से कवायद भी चल रही है। जीएडी सभी विभागों से संविदा कर्मचारियों के संबंध में जानकारी मंगवा चुका है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  महंत रामसुंदर दास व एजाज ढेबर को मिला एक-दूसरे का साथ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।