रायपुर। Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की अगली बैठक 10 अक्टूबर को आयोजित होगी। यह बैठक नवा रायपुर, मंत्रालय में सुबह 11ः30 बजे से शुरू होगी। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस, राज्योत्सव और 15 नवम्बर से शुरू हो रहे धान खरीदी की तैयारियों के विषय में भी चर्चा संभावित है। बैठक में कई बड़े फैसले भी लिए जा सकते है। बता दे कि इससे पहले 30 सितम्बर को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई थी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।