Naxalite leader

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले फैज के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होने वाला हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करेगें। ठीक एक दिन पहले कांकेर में प्रधानमंत्री की सभा हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी की चुनावी सभा के बाद मीडिया में अंदेशों का अंबार लग गया। उम्मीदें जताई जाने लगी कि प्रधानमंत्री कोई बड़ी घोषणा कर देंगे। कुछ नहीं तो कम से कम धान के मुद्दे पर कांग्रेस की काट के लिए कुछ ऐलान करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होनें किसान और तेंदूपत्ता की बात कहकर इशारा जरूर किया कि घोषणा पत्र में किसान ही मुख्य किरदार होगा।

पीएम मोदी ने कांकेर की रैली में कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने जमकर लूटा है। भाजपा सरकार बनते ही तेंदूपत्ता की खरीदी का विस्तार किया जाएगा। बोनस और बेहतर सुविधाएं देंगे। ये मोदी की गारंटी है, तो उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ हद तक मोदी ने घोषणा पत्र के पत्ते खोल दिए हैं।

See also  रेलवे स्टेशन में 52 लाख का सोना पकड़ाया, आयकर विभाग को सौंपा

वहीं संभव है कि बीजेपी धान का समर्थन मूल्य 3000 से ज्यादा दे सकती है। महिलाओं को प्रति महीना 15 सौ रुपए देने का ऐलान भी संभव। साथ ही हर हाथ रोजगार और बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने का ऐलान भी हो सकता है। किसानों को दो साल का पुराना बोनस देने की भी घोषणा कर सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।