होली के रंगों रंगी राजधानी, सीएम ने अपने पोते के साथ दी होली की बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमकर होली खेली जा रही है। राजधानी में भी होली का खुमार चरम पर है। गलियों और मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां बांट रहे हैं। चौक-चौराहों पर बैठकर युवाओं की टोलियां फाग गीत गा रही हैं। आम से लेकर खास लोगों तक त्योहार की खुमारी छाई हुई है।

घर पर अपने पोते को गुलाल का टीका लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके साथ में उनकी धर्म पत्नी।

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने अपने पोते को गुलाल का टीका लगाते कहा कि ‘एक दूसरे को रंगने का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मेरे नन्हे दोस्त और हम सबकी तरफ़ से आपको शुभकामनाएं, सब अपने परिवार के साथ ख़ुशियां बांटें’।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।