सावधान! जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं अब उन्हें देना होगा जुर्माना, सीएम ने दिए निर्देश
सावधान! जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं अब उन्हें देना होगा जुर्माना, सीएम ने दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के सभी गाइड लाइन को कड़ाई से पालन करने समेत जो लोग मास्क नहीं लगाते हैं उनसे जुर्माने की राशि की वसूली के निर्देश दिए हैं।

श्री बघेल ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि दिल्ली, मुम्बई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, इसलिए सभी जिलों के कलेक्टरों को सतर्क किया जाए।

एयरपोर्ट और राज्य की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर विशेष रूप से महाराष्ट्र से लगी राज्य की सीमा पर टेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों में भी कोरोना संक्रमण टेस्टिंग की सुचारू व्यवस्थाएं की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौक-चौराहों में एनाउंसमेंट करा कर लोगों को मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने और समय-समय पर हाथों को धोने के लिए जागरूक किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर टेम्प्रेचर जांच की व्यवस्था भी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उपायों के पालन से हम अब तक कोरोना को रोकने में काफी हद तक सफल हुए हैं और आगे भी इन उपायों का पालन कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने में सफल होंगे।

See also  प्रदेश में फिर से कोविड वैक्सीनेशन में आएगी तेजी, स्वास्थ्य सचिव ने दिए निर्देश

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक स्वास्थ्य नीरज बंसोड और मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया भी उपस्थित थीं। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दुर्ग, राजनांदगांव और रायपुर में कोरोना संक्रमण के ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।