कोरबा। महापौर राजकिशोर प्रसाद के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। किसी ने मेयर फर्जी फेसबुक आईडी तैयार कर लिया है और वह इसके माध्यम से लोगों को मैसेज करके पैसो की मांग कर रहा है।

जब राजकिशोर प्रसाद के शुभचिंतकों ने इस बाबत पूछा तब असलियत सामने आयी। इसके बाद महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने खुद के फेसबुक से लोगो को आगाह किया है कि वे ठग के झांसे में न आएं।

महापौर ने लिखा है कि “नमस्कार साथियों, स्नेहीजनों, किसी के द्वारा मेरे नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर चैटिंग के जरिये पैसे की मांग की जा रही है। आप सबसे अनुरोध है कि इस फर्जी फेसबुक अकाउंट से कोई चैटिंग न करें एवं ठगी से बचें, धन्यबाद । …. राजकिशोर प्रसाद”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।