रायपुर। मशहूर भजन गायक बाबा हंसराज रघुवंशी पर रायपुर की एक इवेंट कंपनी ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि कंपनी के साथ यह धोखाधड़ी एक वर्ष पहले भजन संध्या आयोजन के नाम पर हुई है।

इवेंट कंपनी की संचालिका प्रगति पांडे के अनुसार हंसराज रघुवंशी का कार्यकम 11 जून को 23 को इंडोर स्टेडियम में हंसराज रघुवंशी का कार्यकम होना था। गायक हंसराज रघुवंशी की पत्नी कोमल सकलानी ने 10 लाख 20 हजार रुपए नगद के अलावा अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट के मध्यम से लाखों रुपए लिये थे। मगर आज तक वह कार्यक्रम नहीं किया। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार हंसराज रघुवंशी को या तो पैसा वापस देना था या फिर कोई नई तारीख मगर उन्होंने दोनों में से कोई भी तरीका नहीं अपनाया।
जिसके बाद युवती ने अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट कम्पनी और हंसराज रघुवंशी के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

आपको बता दें कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हंसराज रघुवंशी राजधानी रायपुर पहुंचने वाले हैं। ऐसे में संभावन है कि गायक से पुरानी बस्ती पुलिस पूछताछ कर सकती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।