रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी जिलों में 5 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री, संघ राज्य मंत्री, मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, राज्य शासन ने इनकी एक सूची जारी की है। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का स्वरुप कैसा होना चाहिए, इसके बारे में भी दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं।

See also  Hindu New Year 2020: हिन्‍दू नव वर्ष 2077 आज से आरंभ, इस तरह मनाएं उत्‍सव