रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में जनगणना का महाभियान आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। शहर के वार्डों में कर्मचारियों ने मकानों के बाहर नंबर लिखने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। अगर आपके घर के बाहर भी अचानक कोई लाल या काले रंग से नंबर लिख रहा है, तो चौंकिए मत यह जनगणना की पहली सीढ़ी है। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और प्रशासन ने इसके लिए कमर कस ली है।

हर घर से पूछे जाएंगे 33 सवाल

दरअसल, इस बार जनगणना सामान्य नहीं होगी। मकानों की नंबरिंग के बाद कर्मचारी आपके घर पहुंचेंगे और कुल 33 सवालों की लिस्ट के साथ आपसे जानकारी मांगेंगे।

  • दीवार और फर्श किस सामग्री से बना है?
  • घर में बिजली, पानी, शौचालय और इंटरनेट है या नहीं?
  • आपके पास लैपटॉप, स्मार्टफोन या रेडियो है?
  • आपके पास कौन सी गाड़ियां (साइकिल, स्कूटर या कार) हैं?
  • खाना पकाने के लिए किस ईंधन (गैस या अन्य) का इस्तेमाल करते हैं?
See also  मनेंद्रगढ़, जशपुर समेत इन जिलों में खुलेंगे नए फिजियोथेरेपी कॉलेज

रायपुर में 5700 कर्मियों की फौज

गौरतलब है कि सिर्फ रायपुर जिले में इस काम के लिए 5700 कर्मचारियों को मैदान में उतारा गया है। इसमें सरकारी स्कूलों के शिक्षक और राजस्व विभाग का स्टाफ शामिल है। पूरे छत्तीसगढ़ में करीब 65 हजार प्रगणक इस ड्यूटी में जुटे हैं। सूत्रों ने बताया कि एक कर्मचारी को औसतन 150 से 200 घरों का डिजिटल डेटा मोबाइल ऐप पर रियल-टाइम अपलोड करना होगा।

बता दें कि एक तरफ जनगणना का काम जोरों पर है, तो दूसरी तरफ ड्यूटी से बचने के लिए निगम दफ्तरों में आवेदनों का ढेर लग गया है। कोई बीमारी का हवाला दे रहा है तो कोई छोटे बच्चों का। हालांकि, प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि बिना भौतिक सत्यापन के किसी की ड्यूटी नहीं कटेगी। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ाई की जाएगी।

बता दें कि पहली बार देश की जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में हो रही है। रायपुर के नवा रायपुर, नगर निगम और तहसील क्षेत्रों के लिए अलग-अलग चार्ज ऑफिसर तैनात किए गए हैं। जनता के लिए जरूरी है कि वे सही जानकारी दें, क्योंकि इसी डेटा के आधार पर भविष्य में सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का खाका तैयार होगा।

See also  सोलर ड्यूल पंपों के रख-रखाव कार्य 7 दिनों के अंदर पूरा करने क्रेडा सीईओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।