टीआरपी।
भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना के लिए नगरीय क्षेत्र में प्री टेस्ट जनगणना पूर्व परीक्षण किया जा रहा है। रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 के डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड 52 में लगभग 8000 जनगणना भवनो में भवन संख्या अंकित करने का कार्य प्रगति पर है। अब तक लगभग 2500 भवनों में भवन संख्या अंकित की जा चुकी है।
जनगणना निदेशालय के अधिकारी हीरेन्द्र सिंहा ने नगर निगम जोन 10 के वार्ड 52 में किए जा रहे कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, नोडल अधिकारी सहायक अभियंता योगेश यदु, सहायक नोडल अधिकारी जोन सहायक राजस्व अधिकारी गौरीशंकर साहू आदि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भवन संख्या डालने और भवनों को सूचीबद्ध करने के कार्य में सहयोग देने की अपील की।


