रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने बुधवार को बड़ी प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में 2 अवर सचिवों और 3 अनुविभागीय अधिकारियों (SDO) को नए विभागों में पदस्थ किया गया है।

तबादले किए गए अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

  1. दीपशिखा भगत: अब तक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अवर सचिव के पद पर कार्यरत थीं। अब उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।
  2. शोभरण सिंह चौरागढ़े: पूर्व में सामान्य प्रशासन विभाग में अवर सचिव के रूप में पदस्थ थे। अब उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में भेजा गया है।
  3. कुसुम कांत (अनुविभागीय अधिकारी): अब तक कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग में पदस्थ थीं। उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
  4. आनंद शुक्ला (अनुविभागीय अधिकारी): वर्तमान में वित्त विभाग में कार्यरत थे। अब उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-4) में स्थानांतरित किया गया है।
  5. केनस नायक (अनुविभागीय अधिकारी): अब तक स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ थे। अब उन्हें कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग में भेजा गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।