रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक विहीन स्कूलों में जिलों से प्राप्त प्रस्ताव और लोक शिक्षण संचालनालय की अनुंसशा को मान्य करते हुए युक्तियुक्तकरण का आदेश जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने ई-संवर्ग के 5849 एवं टी-संवर्ग के 4614 शाला मिलाकर कुल 10463 शालाओं के युक्तियुक्तकरण करने का निर्णय लेते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

युक्तियुक्तकरण लागू होने से जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं होंगे, वहां शिक्षकों की उपलब्धता हो जाएगी। छत्तीसगढ़ में 212 प्राथमिक स्कूल अभी भी शिक्षक विहीन हैं और 6,872 प्राथमिक स्कूलों में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत है। पूर्व माध्यमिक स्तर पर 48 स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और 255 स्कूलों में केवल एक शिक्षक है। 362 स्कूल ऐसे भी हैं जहां शिक्षक तो हैं, लेकिन एक भी छात्र नहीं है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।