रायपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ शासन ने अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश के साथ ही एक और पत्र जारी किया गया है जिसमें बताया गया कि महाधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार भारत का त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।