गरियाबंद/रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार रात चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो शेयर करने के आरोप में उज्ज्वल चंद्राकर (35 वर्ष) के बारे में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। आरोपी उज्ज्वल चंद्राकर लगातार चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करता था। जब आरोपी के मोबाइल का डेटा खंगाला गया, तो उसमें कई अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो मिले।

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने IT एक्ट की धारा 67 (बी) और 294 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी उज्जवल चंद्राकर छुरा नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर का चचेरा भाई है। एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि आरोपी उज्ज्वल चंद्राकर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने रविवार को उसे जेल दाखिल कराया है।

See also  छत्तीसगढ़ बजट 2023: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भत्ता 6500 से बढ़ाकर 10 हजार, युवाओं को 2500 रु बेरोजगारी भत्ता

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।