स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां
छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां

CG 80th Independence Day: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, रायपुर में सीएम साय फहराएंगे तिरंगा, जानें कौन मंत्री-सांसद कहां करेंगे ध्वजारोहणछत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। राजधानी रायपुर सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य समारोह की भव्य तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

15 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता के नाम अपना संदेश भी वाचन करेंगे।

डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री इन प्रमुख जिलों में संभालेंगे कमान

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य के प्रमुख शहरों और जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों और विशिष्ट अतिथियों के नाम तय कर दिए गए हैं। बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, दुर्ग जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके अलावा, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तिरंगा फहराएंगे।

See also  महानदी के तट पर 15 चूना पत्थर खदानें बिना पर्यावरण मंजूरी के संचालित..! हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, शपथ पत्र में मांगा जवाब

मंत्रियों और सांसदों को सौंपी गई जिलों की जिम्मेदारी

प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों में मंत्रियों और सांसदों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है:

सरगुजा: आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम

महासमुंद: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

दंतेवाड़ा: वन मंत्री केदार कश्यप

कबीरधाम: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

रायगढ़: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

कांकेर: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

सूरजपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

जांजगीर-चांपा: कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

जशपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

बालोद: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

सांसदों और विधायकों को भी मिली ध्वजारोहण की जिम्मेदारी

सांसदों में बलौदाबाजार में बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में संतोष पांडेय, कोंडागांव में भोजराज नाग, बलरामपुर में चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में कमलेश जांगड़े, और बीजापुर में महेश कश्यप राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ध्वजारोहण करेंगे

See also  देश में अब तक 2.47 लाख केस; बीते 6 दिन में 56121 केस बढ़े, रफ्तार ऐसी ही रही तो 4 दिन में ब्रिटेन को पीछे छोड़ देंगे

इसके अलावा, कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैय्या लाल राजवाड़े और नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी ध्वजारोहण करेंगी। सभी मुख्य अतिथि संबंधित स्थलों पर जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

(FAQ)

प्रश्न 1: स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में मुख्य समारोह का आयोजन कहां होगा और ध्वजारोहण कौन करेंगे?

उत्तर: रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

प्रश्न 2: उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कहां ध्वजारोहण करेंगे?

उत्तर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग में तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

प्रश्न 3: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह किस जिले में ध्वजारोहण करेंगे?

उत्तर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे।

See also  इमरान खान के बेटे ने बताया अमेरिका-ईरान वार्ता आखिर पाकिस्तान में ही क्यों हुई?

प्रश्न 4: बिलासपुर जिला मुख्यालय में मुख्य अतिथि कौन होंगे?

उत्तर: बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे और ध्वजारोहण करेंगे।

प्रश्न 5: क्या सभी जिलों में मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा जाएगा?

उत्तर: हां, सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथि प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।