News collage representing five major news stories of Chhattisgarh
बीजापुर में नक्सल पीड़ितों का प्रदर्शन, हसदेव में EC को चुनौती और रायपुर में बैरिकेडिंग समेत छत्तीसगढ़ की 5 बड़ी खबरें।

टीआरपी डेस्क। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” के तहत छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। इस केंद्र में सैटेलाइट निर्माण, टेस्टिंग और ट्रैकिंग की आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे प्रदेश में स्पेस टेक्नोलॉजी को बढ़ावा मिलेगा।

विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मंत्रालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा बैठक भी लेंगे। इसके अलावा वे 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 का विधिवत उद्घाटन करेंगे। खेल जगत के लिए यह एक बड़ा आयोजन माना जा रहा है जिसमें देश भर की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

भारत रंग महोत्सव आज से होगा शुरू

राजधानी में आज से सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आगाज हो रहा है। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित 25वां भारत रंग महोत्सव आज से दीनदयाल ऑडिटोरियम में शुरू होगा। 8 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन शाम 6.30 बजे ‘पारो’ नाटक के मंचन के साथ किया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान देश के ख्याति प्राप्त रंगकर्मी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।