CG Naxal News: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में हुए IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया। जानकरी के अनुसार, बीजापुर में तोयनार-फरसेगढ़ सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि, CAF के जवान सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा की जांच कर रहे थे इस दौरान धमाका हुआ और ब्लास्ट की चपेट में आने से 19वीं बटालियन सीएएफ का जवान मनोज पुजारी (26) शहीद हो गया। घटना के बाद सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान जारी है।

See also  सुरक्षा के लिए नक्सल क्षेत्र में तैनात जवानों को स्पीक रेजिस्टेंट बूट देने का निर्णय

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।