जगदलपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात 15 से ज्यादा ज्यादा नक्सलियों ने घर में घुसकर पत्नी और बच्चे के सामने डंडे से पीट-पीटकर व्यापारी को मार डाला। नक्सलियों ने घर के सामने खड़े उसके पिकअप में भी आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद सुबह जवानों की एक टीम गांव पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, पोलमपल्ली का रहने वाला मड़कम जोगा गांव में ही किराने की दुकान चलाता था। गुरुवार देर रात जब मड़कम अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था तो उसी समय करीब 15-16 नक्सली घर में घुस आए। मड़कम को उठाया।

पत्नी और बच्चे को पकड़ कर रखा था। फिर मड़कम की डंडे से पिटाई की गई। पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसे इतना मारा गया कि उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद नक्सलियों ने पिकअप वाहन का डीजल टैंक तोड़कर आग लगा दी।

See also  मलाइका और करीना से भी ज्यादा हॉट है चुलबुल पांडे की नई मुनिया,देखें वीडियो

हत्या के बाद गांव में फेंके पर्चे

नक्सलियों ने पोलमपल्ली थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर ही वारदात को अंजाम दिया ही। माओवादियों ने गांव में पर्चे भी फेंके हैं। पर्चे में नक्सलियों ने व्यवसायी की हत्या करने की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।