टीआरपी डेस्क। CG News : सुकमा में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। कुल 48 लाख के इनाम वाले 15 सक्रिय नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें चार सदस्य बटालियन नंबर-1 से जुड़े थे। पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सभी ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।

सरेंडर करने वालों में 5 महिलाएं और 10 पुरुष नक्सली शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से सुकमा, कोंटा, जगरगुंडा क्षेत्र में सक्रिय थे। आत्मसमर्पण करने वालों में 4 नक्सलियों पर 8-8 लाख, 2 पर 5-5 लाख, 1 नक्सली पर 3 लाख, 1 पर 2 लाख और 1 नक्सली पर 1 लाख रुपए का इनाम था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण का प्रमुख कारण छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति और पुना मार्गेम योजना का प्रभाव है। इसके साथ ही अंदरूनी इलाकों में लगातार सुरक्षा कैंपों की स्थापना और पुलिस बल की मजबूत मौजूदगी ने नक्सल नेटवर्क को कमजोर कर दिया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।