टीआरपी डेस्क। CG News : अंबिकापुर के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधला में एक 10वीं कक्षा की छात्रा ने मोबाइल फोन को लेकर हुई नोक-झोंक के बाद आत्महत्या कर ली। छात्रा ने गुस्से में आकर सिर के जूं मारने वाली दवा का सेवन किया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, छात्रा और उसकी बड़ी बहन के बीच रोजाना मोबाइल शेयरिंग को लेकर तनाव रहता था। जब बहन ने मोबाइल छुपा दिया, तो छात्रा गुस्से में आ गई और अकेले घर में रहते हुए जूं मारने वाली दवा की बोतल पूरी पी ली। जब परिजन घर लौटे, तो छात्रा की हालत गंभीर हो चुकी थी।

CG News : इलाज के दौरान मौत
परिजनों ने तुरंत छात्रा को अंबिकापुर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, बावजूद इसके छात्रा की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।