धमतरी : जिलाअंतर्गत शाला विकास समिति सिहावा के प्रतिनिधियों और छात्रों के अभिभावकों ने 2 दिसंबर को जिला कलेक्टर के समक्ष प्राचार्य कुलदीप सिंह ठाकुर की शिकायत की थी और आरोप लगाया था कि प्राचार्य कुलदीप सिंह ठाकुर विद्यालय में शराब पी कर आ जाते हैं। उनके विद्यालय आने जाने का कोई समय नहीं होता, वो अपनी मनमर्जी करते हैं। जब से विद्यालय में उन्होंने प्राचार्य का पद सम्भाला है तब से विद्यालय के क्रियाकलापों और बच्चों की पढ़ाई पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

जिसके बाद कलेक्टर पी एस एल्मा ने तत्काल कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद धमतरी के जिला शिक्षा अधिकारी रजनी नेल्सन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, सिहावा के प्राचार्य कुलदीप सिंह ठाकुर को DEO कार्यालय धमतरी अटैच कर दिया गया है। आदेश में यह भी उल्लेखित किया गया है कि अब वेदराम सेन सिहावा स्कूल के नए प्रभारी प्राचार्य होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।