CG News: Bilaspur bandh today in protest against arbitrariness of private aviation company, air facility struggle committee got wide support
CG News: Bilaspur bandh today in protest against arbitrariness of private aviation company, air facility struggle committee got wide support

बिलासपुर। CG News: निजी विमानन कंपनी की मनमानी के विरोध में हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को बिलासपुर शहर बंद रहेगा। संघर्ष समिति को बंद के आह्वान पर व्यापक जनसमर्थन मिला है। विभिन्न व्यापारिक व सामाजिक संगठनों के अलावा शहरवासियों, जिला व शहर कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस के व्यापार प्रकोष्ठ ने बंद का समर्थन किया है।

CG News: शहर व जिला कांग्रेस कमेटी ने संघर्ष समिति के इस आंदोलन का साथ देन शहरवासियों व विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों से अपील की है। जिन संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है उनमें छत्तीसगढ चेंबर आफ कामर्स,सिंधी समाज का समर्थन, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, थोक कपडा एवं होजियरी व्यापारी संघ, श्री राम क्लाथ मार्केट, राजीव प्लाजा व्यापारी संघ और सराफा एसोसिएशन शामिल हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।