रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय और केंद्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला की आधारशिला रखी गई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने यह सौगात देते हुए राष्ट्रीय संस्थानों की नींव रखी। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे।

Read More : http://छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: अगले 3 घंटे संभलकर रहें, इन 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा, “यह संस्थान न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारत के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञता का नया केंद्र बनेंगे। ये आधुनिक तकनीकों से लैस होकर अपराध जांच में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पारदर्शिता को नया आयाम देंगे।”

CG News : इस ऐतिहासिक अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेता विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

See also  CG News: पीएससी-22 के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति, देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।