रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार सुबह अपने पहले विदेश दौरे से पहले दिल्ली रवाना हुए, जहां वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद, वे 10 दिनों के लिए जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री साय सुबह 8.20 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे, जहां इंडिगो फ्लाइट (ई-2191) से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इंडिगो फ्लाइट सुबह 11.10 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगी। सीएम दोपहर 12 बजे वे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे।

दिल्ली में साय भाजपा के शीर्ष नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकें करेंगे, जहां राज्य के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सीएम के 21 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाले इस विदेश दौरे में सीएम साय के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी होंगे। जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में मुख्यमंत्री प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।