धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी विधानसभा की विधायक रंजना साहू सड़क हादसे से घायल हो गई है। बता दें कि हादसा गरियाबंद के कोदोमाली-तौरेंगा मार्ग के पास हुई है। विधायक रंजना साहू गाड़ी पलटने से घायल हो गई है।

जानकारी के अनुसार विधायक रंजना साहू बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरुधर पुजारी के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने देवभोग जा रही थीं। तभी गरियाबंद के पर कोदोमाली-तौरेंगा मार्ग के एक बड़े गड्ढे में गाड़ी गिरकर पलट गई। हालांकि हादसे में विधायक को हल्की चोट आई है। एक्सीडेंट के बाद विधायक रंजना साहू को वापस मैनपुर अस्पताल ले जाया गया । घटना के समय हल्की बारिश भी हो रही थी। वाहन में विधायक सहित पांच और अन्य लोग बैठे हुए थे।

See also  CG Breaking : अब सरकारी कर्मचारी घर से करेंगे कामकाज, राज्य सरकार ने जारी किया ‘Work from Home’ का निर्देश…