रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस चेकिंग के दौरान करोड़ों का सोना बरामद होने के बावजूद मामूली चालान काटकर मामला रफा-दफा कर दिया गया। यह घटना गातापार इलाके की है, जहां बीते शनिवार की रात वाहन जांच के दौरान एक कार से 10 किलो कच्चा सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कार मध्यप्रदेश की ओर से आ रही थी और गातापार के जंगल के रास्ते होते हुए रायपुर की ओर जा रही थी। जब पुलिस ने गाड़ी को रोका और तलाशी ली, तो सीट के नीचे से सोना मिला। कार में मौजूद लोगों के पास सोने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह सोना रायपुर के एक व्यापारी का है, जो महाराष्ट्र से होते हुए मध्यप्रदेश के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंचाया जा रहा था।

See also  शिक्षा विभाग ने लांच किया ‘पढ़ईं तुंहर दुआर ‘ आनलाइन पोर्टल, बच्चों को घर बैठे कराई जाएगी पढ़ाई

CG News : सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि थाना प्रभारी ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी और मौके पर पहुंचे कुछ स्थानीय व्यापारियों के हस्तक्षेप के बाद सिर्फ दो हजार रुपए का चालान काटकर गाड़ी को छोड़ दिया गया।

घटना की जानकारी जब उच्च अधिकारियों को मिली, तो खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और गातापार थाना प्रभारी आलोक साहू, एसआई नंदकिशोर वैष्णव और प्रधान आरक्षक तैजान ध्रुव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में इस मामले में भारी लेन-देन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब उस कार के नंबर के आधार पर आगे की पड़ताल कर रही है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।