CG News Electricity bill will come down in April-May, know how much benefit on how many units consumed
CG News Electricity bill will come down in April-May, know how much benefit on how many units consumed

रायपुर। CG News: इस बार ग​र्मी में बिजली बिल (Electricity bill) देखकर घरेलू उपभोक्ताओं को पसीना नहीं आएगा। यह फायदा वीसीए (Variable Cost Adjustment Charge) चार्ज 78 पैसे से घटकर 43 पैसे प्रति यूनिट करने की वजह से मिलेगा। अप्रैल का बिजली बिल यानी मई में जो बिल लोगों के घरों में आएगा वह कम रहेगा। 100 यूनिट तक के बिजली बिल में 35 रुपए, 200 यूनिट पर 70 रुपए और 400 यूनिट खपत करने वालों का बिजली बिल 140 रुपए कम आएगा।

CG News: एक अप्रैल से नया टैरिफ लागू

CG News: आमतौर पर मई में आने वाला बिजली बिल लोगों के लिए थोड़ा भारी रहता है। एक अप्रैल से नया टैरिफ लागू हो जाता है और मई के महीने में बढ़ा हुआ बिल मिलता है। इस साल राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली बिल के टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं की। दूसरा, फायदा वीसीए चार्ज प्रति यूनिट 35 पैसा कम होने का दोहरा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा।

See also  बीज निगम के टेंडर में गड़बड़ी की ED से की गई  शिकायत : हाइब्रिड मक्का सप्लाई के लिए कंपनी को लाभ पहुंचाने नियमों में कर दिया फेरबदल

CG News: तीन महीने में दूसरी बार वीसीए चार्ज में कमी

CG News: बिजली कंपनी ने तीन महीने में दूसरी बार वीसीए चार्ज में कमी की है। दिसंबर-जनवरी में वीसीए चार्ज प्रति यूनिट 1.10 रुपए था। फरवरी-मार्च के लिए इसे घटाकर 78 पैसे प्रति यूनिट किया गया। अब अप्रैल-मई के लिए इसमें फिर कमी करके 43 पैसा प्रति यूनिट तय किया गया है। इस तरह दो बार की कमी से उपभोक्ताओं को तीन महीने में 67 पैसे की फायदा मिला है।

CG News: अभी आयोग के तय रेट की तुलना में कंपनी को थर्मल प्लांटों से 34.93 करोड़ और सोलर एनर्जी से 10.13 करोड़ रुपए महीने के हिसाब से सस्ती बिजली मिली है। लागत कम होने के कारण ही कंपनी ने वीसीए चार्ज घटाने का निर्णय लिया है। वैसे इसे हर दो माह में रिवाइज किया जाता है।

CG News: क्या होता है वेरिएबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट

CG News: बिजली कंपनी अक्सर सप्लाई को सामान्य रखने के लिए पाॅवर प्लांटों से बिजली खरीदती है। कंपनी को बिजली महंगी मिले तो लोगों के बिल में वीसीए (Variable Cost Adjustment Charge) चार्ज बढ़ाया जाता है, ताकि कंपनी का घाटा एडजस्ट हो। यही बिजली सस्ती मिले तो लोगों के बिल में जुड़ा वीसीए चार्ज घटा दिया जाता है। जून-जुलाई में इसकी फिर समीक्षा होगी और दरें बिजली सस्ती या महंगी मिलने पर आधारित होंगी।

See also  कोरोना से निपटने सरकार कर सकती है बेलआउट पैकेज का ऐलान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।