गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। CG News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला बेरियर के पास बांधा मूढा के पास प्रयागराज से दुर्ग जा रही स्लीपर बस में मंगलवार तड़के 3 बजे आग लग गई। पिछले टायर में आग लगने से पूरी बस देखते ही देखते धू-धूकर जल गई।

CG News: बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 70 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस के चालक को किसी अन्य वाहन के चालक ने बताया कि पिछले टायर से कुछ चिंगारी निकल रही है। जिसके बाद बस के कूद कर यात्रियों ने अपनी जान बचाई। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।

See also  देश में कोरोना वायरस के अब तक 43 केस, सभी विदेशी शिप की एंट्री पर 31 मार्च तक बैन, स्वास्थ्य मंत्री बोले- बीमार ही मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें