टीआरपी डेस्क। CG News : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां के थाना फुलबगड़ी क्षेत्र के फुलबगड़ी-बड़ेशेट्टी मार्ग के किनारे सुरक्षाबलों ने माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से नक्सलियों ने सड़क किनारे लगभग 40 किलो वजनी आईईडी बम प्लांट किया था। सतर्कता बरतते हुए सुरक्षाबलों ने मौके पर ही बम को सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।