रायपुर। CG News: सूरजपुर जिले के मुर्गी विकासखंड के कुदरगढ़ बीट से दो दिन पहले पकड़ी गई बाघिन को नवा रायपुर के जंगल सफारी लाया गया। उसे मंगलवार सुबह ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ा गया था। सूरजपुर का स्टाफ उसे केज माउंटेड वैन में लेकर सुबह 7 बजे पहुंचा था। जहां तत्काल सफारी के पशु डाक्टरों उसका इलाज शुरू कर दिया।

CG News: उसका इलाज और निगरानी कर रहे डाक्टरों के मुताबिक बाघिन की उम्र करीब 4-5 वर्ष है। पहले दिन के फर्स्ट एड के बाद के उसे बंद गाड़ी में चारों तरफ से चादर से ढक कर आइसोलेशन में रखा गया है। कल तीन डाक्टरों की टीम उसका एग्जामिन करेगी। यह देखा जाएगा कि उसे अंदरूनी चोट तो नहीं है।

CG News: उसकी निगरानी में वन गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। डाक्टरों के अनुसार स्वच्छंद विचरण का जानवर होने के कारण उसे वापस जंगल में छोड़ने पर विचार किया जा रहा है। अभी यह तय नहीं है कि उसे वापस सूरजपुर के जंगल में छोड़ा जाएगा या रायपुर, गरियाबंद या बस्तर जिले के जंगल में। यह विभाग के आला अधिकारी तय करेंगे।कल पकड़े जाने से पहले उसने तीन युवकों की जान ले चुकी थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।