टीआरपी डेस्क। CG News : बलौदाबाजार के भाटापारा की नई सब्जी मंडी में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। सुबह करीब 10 बजे मंडी में अचानक एक दुकान से धुआं उठने लगा, जो कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानें जलकर खाक हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार मंडी में रोज की तरह व्यापारी और ठेलेवाले सुबह से ही काम में जुटे थे। ज्यादातर दुकानदार अपने काम समेट ही रहे थे कि अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटों ने दुकानों में रखे सब्जी कैरेट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दस्तावेज और फर्नीचर सब कुछ जलाकर राख कर दिया। अनुमान है कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि सटीक आंकड़ा अभी तय नहीं हो सका है।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया गया है। बताया जा रहा है कि मंडी में कई स्थानों पर अस्थायी बिजली कनेक्शन जोड़े गए थे, जिससे इस तरह की दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। भाटापारा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि मदद के लिए बलौदाबाजार, अमेरा और आसपास के सीमेंट प्लांट से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

See also  महिला एवं बाल विकास विभाग में अफसरों के हुए ताबदले, प्रभार वाली संस्कृति यहां भी शुरू...!

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।