बीजापुर। CG News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पेरम्पली गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को अगवा कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। ग्रामीण को पहले अपहरण कर जंगल ले जाया गया, फिर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान फिलहाल उजागर नहीं की गई है।

इससे पहले 17 जून को नक्सलियों ने पेद्दाकोरमा गांव में आत्मसमर्पित नक्सली नेता दिनेश मोडियम के दो रिश्तेदारों समेत तीन ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। मरने वालों में झींगु मोडियम, सोमा मोडियम और एक छात्र अनिल माड़वी शामिल थे। नक्सलियों ने इस हमले के दौरान सात अन्य ग्रामीणों की पिटाई भी की और उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़ दिया।

See also  जस्टिस प्रशांत मिश्रा के शपथ लेते ही सुप्रीम कोर्ट को मिला पहला छत्तीसगढ़िया जज

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।