टीआरपी डेस्क। CG News : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में लापरवाही और सुस्त रवैये पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर और जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष हरिस एस. ने समीक्षा बैठक के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया।

इस बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित ठेकेदारों को पहले ही कार्य प्रारंभ न करने और अधूरे कामों के लिए नोटिस भेजे गए थे। बावजूद इसके, 16 गांवों में कार्य या तो शुरू नहीं किए गए या अधर में छोड़ दिए गए। कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।

ब्लैकलिस्ट किए गए ठेकेदारों में यादव कन्स्ट्रक्शन, गणपति सेल्स, व्हीआर कन्स्ट्रक्शन, बीआर इन्वायरा सॉल्यूशन, बंशीलाल गंजीर, आरबी ड्रिलर्स, छत्रपति कन्स्ट्रक्शन, भारत इन्फ्रा, किसान बोरवेल्स और लखन सिंह के नाम शामिल हैं। इन ठेकेदारों की अमानत राशि भी जब्त कर ली गई है।

See also  पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी के नाम से फर्जी संदेश भेजकर 50 लाख रूपये की ठगी की कोशिश, अफसरों की सतर्कता से ठगों के मनसूबे हुए नाकाम

Read More : ADR Report : भारत के मंत्रियों पर ADR की रिपोर्ट, 47% मंत्री दागी, 174 के खिलाफ चल रहे गंभीर क्रिमिनल केस

CG News : कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जल जीवन मिशन को मिशन मोड में पूरा किया जाए। सभी संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों को समयबद्ध काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे, जिसमें ब्लैकलिस्टिंग के अलावा प्रगति का गहन मूल्यांकन और अन्य दंडात्मक कार्रवाई शामिल होगी।

कलेक्टर हरिस एस. ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यों की नियमित समीक्षा करें और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी दोहराया कि जल जीवन मिशन का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है, और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CG News : यह कार्रवाई जल जीवन मिशन को पटरी पर लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे बाकी एजेंसियों को भी कड़ा संदेश गया है कि समय और गुणवत्ता से समझौता अब स्वीकार्य नहीं होगा।

See also  आम आदमी पार्टी में दरार: राघव चड्ढा की Z+ सुरक्षा वापस ली गई, अब केंद्र देगा सुरक्षा कवर

ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार

ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों की सूची में यादव कन्स्ट्रक्शन जगदलपुर, गणपति सेल्स जगदलपुर, व्हीआर कन्स्ट्रक्शन जगदलपुर, बीआर इन्वायारा सॉल्यूशन भिलाई, बंशीलाल गंजीर भानपुरी, आरबी ड्रिलर्स केशकाल, छत्रपति कन्स्ट्रक्शन जगदलपुर, भारत इन्फ्रा केशकाल, किसान बोरवेल्स केशकाल एवं लखन सिंह रायपुर शामिल हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।