CG News Patients wandering for treatment, 3 thousand junior doctors on indefinite strike, support of IMA
CG News Patients wandering for treatment, 3 thousand junior doctors on indefinite strike, support of IMA

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों के करीब 3 हजार जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का शुक्रवार को दूसरा दिन है। जूनियर डॉक्टरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। इलाज के लिए मरीजों को घंटों भटकना पड़ा।

CG News: सीनियर डॉक्टर्स पर दोहरी जिम्मेदारी

CG News Patients wandering for treatment, 3 thousand junior doctors on indefinite strike, support of IMA
CG News Patients wandering for treatment, 3 thousand junior doctors on indefinite strike, support of IMA

सामान्य जांच के अलावा सोनोग्राफी, खून जांच सहित अन्य तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं भी ठप है। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से सीनियर डॉक्टरों पर दोहरी जिम्मेदारी है। मेकाहारा में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी वार्ड तक सब कुछ सीनियर डॉक्टर संभाल रहे हैं। वहीं जूडा के प्रदर्शन को आईएमए का भी समर्थन मिला है।

CG News: बता दें कि, राज्य में 9 मेडिकल कॉलेज हैं। इसमें लगभग 3 हजार जूनियर डॉक्टर, इंटर्न और मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं, जो सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी करते हैं। लेकिन पिछले चार सालों से छात्रों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।