कोरबा। CG News : जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र की गेवरा बस्ती में रहने वाले हरिओम वैष्णव को परिवार ने मृत मान लिया था। दरअसल, नदी से डंगनिया इलाके में एक युवक का शव मिला था। शव पर ‘आर’ अक्षर का टैटू देखकर परिजनों ने उसे हरिओम पहचान लिया।

हरिओम पांच दिन पहले ससुराल से नाराज होकर घर से निकला और वापस नहीं लौटा था। ऐसे में पुलिस ने जब नदी से मिले शव को दिखाया तो परिजन उसे अपना बेटा समझ बैठे। पोस्टमार्टम के बाद वे शव घर भी ले आए और मंगलवार को अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन रात करीब 11 बजे हरिओम अचानक जिंदा घर लौट आया।

CG News : उसे देखते ही परिवार और मोहल्ले के लोग घबरा गए और ‘भूत-भूत’ चिल्लाते हुए भागने लगे। कुछ देर बाद जब असलियत साफ हुई तो मातम का माहौल खुशी में बदल गया।

दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक ने बताया कि अब स्पष्ट हो गया है कि नदी से मिला शव किसी और युवक का है। उसे बांकीमोंगरा अस्पताल के मरच्यूरी में सुरक्षित रखा गया है और पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।