टीआरपी डेस्क। CG News : कोरबा में शनिवार देर रात हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम के बाद सपना चौधरी और उनकी टीम पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। सपना चौधरी ने पुलिस को बताया कि शो खत्म होने के बाद जब वह अपने कमरे में आराम कर रही थीं, तभी चार लोगों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी और उनकी टीम से मारपीट की। सपना के मुताबिक, भीड़ जुटाकर उन्हें डराने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

इस पुरे मामले पर रिसोर्ट के मालिक करणदीप ने कोतवाली थाने में 4आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने सपना चौधरी की टीम पर ज्यादा पैसे वसूलने का आरोप लगाकर हमला किया। जब बीच-बचाव की कोशिश की गई तो उनसे और उनके रिसोर्ट क्व स्टाफ के साथ भी मारपीट की गई। सह ही रिसोर्ट में तोड़फोड़ की गई, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और 10 हजार रुपये नकद लूट लिए गए। करणदीप के मुताबिक, इस दौरान लगभग सात लाख रुपये का नुकसान हुआ और उनके भाई व स्टाफ के साथ भी मारपीट की गई।

See also  अडानी पावर ने जीएमआर छत्तीसगढ़ एनर्जी का अधिग्रहण किया

बताया जा रहा है कि सपना चौधरी का ढाई घंटे का शो अव्यवस्थाओं के चलते सिर्फ एक घंटे में ही समाप्त करना पड़ा। दर्शकों द्वारा स्टेज पर नोट फेंकने और बार-बार मंच पर चढ़ने की कोशिशों से सपना नाराज हुईं और उन्होंने कई बार संयम बरतने की अपील की। हंगामे के बीच उन्होंने मुश्किल से तीन-चार गानों पर प्रस्तुति दी और मंच छोड़ दिया। हंगामे के बाद देर रात दोनों पक्षों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।