रायपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे। संभावना है कि वे 20 दिसंबर तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। रविवार को डा. रमन को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि प्रदेश में 2018 में डॉ. रमन सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। वे लगातार पांच सालों तक वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं।

पार्टीस्तर पर भाजपा में जेपी नड्डा के बाद उनकी संगठन में बड़ी अहमियत रही है। उनको केंद्रीय नेतृत्व ने कई बार बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियों दी है। उनको एक बार भाजपा के दिल्ली के केंद्रीय कार्यालय में झंडा भी फहराने का मौका दिया गया था। इसी के साथ कुछ अवसरों पर भाजपा की राष्ट्रीय बैठक के बाद डॉ. रमन सिंह को ही बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी देने की जिम्मेदारी दी गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।