रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में निगम, मंडलों में कुर्सी मिलने का इंतजार करने वाले भाजपा नेताओं का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। नवरात्रि में कभी भी पहली सूची आ सकती है। बड़े निगम और मंडलों में नियुक्ति को लेकर तैयारी है। एक दर्जन से ज्यादा नामों की सूची तैयारी हो चुकी है। इस बार सूची को गुप्त रखा गया है। दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही नामों का ऐलान होने की संभावना है।

सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर दौरा के बाद 4 और 5 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री अमित शाह आने वाले हैं, उनके आने के पहले या फिर उनके जाने के बाद कभी भी सूची जारी हो सकती है। बता दें कि साल भर से निगम-मंडलों में नियुक्ति की कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन बीजेपी नेतृत्व ने तीन चरणों में नियुक्ति की योजना बनाकर पहले चरण में कुछ प्राधिकरण में नियुक्ति की गई। अब निगम और मंडल में नियुक्ति के आदेश जारी करने की तैयारी है।

इस वजह से देरी

नए साल में निगम, मंडलों में नियुक्ति का मामला नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के कारण अटक गया। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने तय किया, पहले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव हो जाए फिर इसके बाद नियुक्ति की जाएगी। निगम, मंडलों के कई दावेदारों को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में मौका मिल गया। अब नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव निपट गए हैं तो निगम, मंडलों में नियुक्ति की तैयारी है। अब संभावना जताई जा रही है नवरात्रि में सूची कभी भी जारी हो सकती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।