CG Train Cancelled: रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। यदि आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की प्लानिगं कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन पर रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना है। इस विकास कार्य के चलते रेलवे ने 11 और 12 जनवरी को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।

इसके कारण रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी रूट पर चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द या आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।

11 जनवरी को रद्द ट्रेनें

  • 68728 रायपुर- बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68719 बिलासपुर- रायपुर मेमू पैसेंजर
  • 68733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68734 बिलासपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • 58203 कोरबा- रायपुर पैसेंजर
  • 58205 रायपुर- इतवारी पैसेंजर

12 जनवरी को रद्द ट्रेनें

  • 58206 इतवारी- रायपुर पैसेंजर
  • 58202 रायपुर- बिलासपुर मेमू पैसेंजर
See also  कोरोना इफेक्टः लॉकडाउन के बाद क्या मिडिल क्लास के बूते के बाहर हो जाएगी हवाई यात्रा?, देना होगा तीन गुना ज्यादा किराया!

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें

  • झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (68862): 11 जनवरी को यह ट्रेन झारसुगुड़ा से चलकर बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच सेवा रद्द रहेगी।
  • गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (68861): 11 जनवरी को यह ट्रेन गोंदिया के बजाय बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।