रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली से पहले वित्त विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई अधिकारियों और कर्मचारियों के पदों में फेरबदल हुआ है।

जारी की गई ट्रांसफर सूची में अपर संचालक, संयुक्त सचिव, संयुक्त संचालक, सहायक संचालक, लेखाधिकारी, वित्त अधिकारी, मुख्य वित्त अधिकारी, सहायक कोषालय अधिकारी, सहायक ग्रेड 1 और सहायक ग्रेड 2 के कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।

विशेष रूप से, डॉ. अल्पना घोष को वित्तीय प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर और अतिरिक्त प्रभार अपर संचालक संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन, इंद्रावती भवन से संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन, नवा रायपुर में नियुक्त किया गया है।

गिरीश कोल्हे, जो पहले अपर संचालक छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ थे, को अब संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, नवा रायपुर अटल नगर में भेजा गया है।

वहीं, राजेश कुमार सिसोदिया, जो संयुक्त सचिव वित्त विभाग के पद पर थे, को अब अपर संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया गया है।

पूरी ट्रांसफर लिस्ट देखने के लिए यहां देखें…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।