रायपुर। CG Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इस प्रक्रिया में कुल 267 कर्मचारियों को एक जगह से दूसरी जगह पोस्ट किया गया है, जिसमें सहायक अधीक्षक, उप अभियंता, कार्यपालन अभियंता, प्रभारी कार्यपाल अभियंता, निरीक्षक, सहायक लेखा अधिकारी, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, सहायक ग्रेड-01 और सहायक ग्रेड-02 सहित कई पदों के कर्मचारी शामिल हैं।इसके अलावा, राज्य सरकार ने कुछ कर्मचारियों का सस्पेंशन भी रद्द कर दिया है और उन्हें नई पोस्टिंग दी है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।