रायपुर। CG Vidhansabha: राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य विधानसभा में छह हजार इकतीस करोड़ पचहत्तर लाख दो हजार नौ सौ सतहत्तर रुपए का अनुपूरक बजट पेश कर दिया है। राज्य विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने आज ही अनुपूरक बजट पर चर्चा की अनुमति दी। हालांकि विपक्ष ने आज ही बजट पेश होने के बाद तत्काल चर्चा कराए जाने पर आपत्ति की।

बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सदस्यों को बजट की कॉपी भी नही मिली है तो आखिर चर्चा कैसे होगी। विपक्ष ने व्यवस्था पर भी प्रश्न उठाया। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी ताकि सदस्य अनुपूरक बजट की कॉपी प्राप्त कर ले और उसके बाद चर्चा में भाग ले सके।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।