CG Weather Update: बारिश के न होने से बढ़ रही उमस परेशान करने लगी है। बता दें कि कल राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। बता दें कि कल प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी सक्ती का 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो मानसून के सिस्टम से बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही बस्तर क्षेत्र में भारी वर्षा के आसार हैं। मालूम हो कि इस वर्ष एक जून से लेकर 24 जुलाई तक की स्थिति में प्रदेश में 11 फीसद कम वर्षा हुई है। बालोद में सर्वाधिक और सरगुजा में सबसे कम वर्षा हुई है।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए,साथ ही तेज धूप भी निकली। इसके चलते उमस में काफी बढ़ोतरी रही, बढ़ती उमस से लोग हलाकान रहे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है,साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार है।

See also  ब्यूरोक्रेसी से पंगा लेना मंहगा पड़ा डॉ.विवेक चौधरी को, अधीक्षक पद से छुटटी

मौसम वैज्ञानिकों की मानं तो मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, रायपुर, भवानीपटना निम्न दाब के केंद्र से होते हुए पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसी के सात ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।