रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अगले 5 दिनों में पारा 2 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा। इससे गर्मी बढ़ेगी और 4 दिनों बाद लू के हालात बन सकते हैं।

हालांकि राजधानी में पिछले तीन दिनों से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दरअसल द्रोणिका व ऊपरी हवा के चक्रवात के असर से राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम में बदलाव आया था।

25 मार्च से आसमान साफ होगा और सूर्यदेव तेवर दिखाना शुरू करेंगे। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। वहीं, रात का तापमान 23.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। 37.5 डिग्री के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। जबकि 15.5 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आकाश साफ रहेगा। इसलिए रायपुर समेत ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

See also  CG Weather Update : नमी ने बदला प्रदेश का मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में हुई हल्की बारिश, गिरा तापमान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।