CGBSE Board Exams 2022 : छत्तीसगढ़ में कल से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, स्कूल यूनिफॉर्म नहीं होगा अनिवार्य

टीआरपी डेस्क। CGBSE Board Exams 2022 : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। 02 मार्च से होने वाले इन एग्जाम्स को लेकर छत्तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board) ने गाइडलाइंस जारी की हैं।

इसके तहत बहुत से निर्देश दिए गए हैं, जिनमें मुख्य है बिना स्कूल यूनिफॉर्म के छात्र परीक्षा दे सकते हैं और कोरोना संक्रमित छात्रों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की जाएगी। सीजीबीएसई ने साफ किया है कि परीक्षा के दौरान सभी कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन किया जाएगा और छात्रों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

इतने लाख छात्र देंगे एग्जाम

सभी नियमों का ध्यान रखते हुए कल से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Chhattisgarh Board of Secondary Education) की क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं आयोजित होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी मिली है कि इस बार सीजी बोर्ड परीक्षा में 6 लाख 73 हजार कैंडिडेट्स एग्जाम देंगे। इनके लिए प्रदेश भर में करीब दस हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

See also  CG Election 2023 : सिहावा विधानसभा सीट के लिए बीजेपी से श्रवण मरकाम और कांग्रेस से श्रीमती अंबिका मरकाम मैदान में होंगे आमने-सामने

जानें जरूरी गाइडलाइंस

  • बिना स्कूल यूनिफॉर्म के भी छात्र परीक्षा दे सकेंगे।
  • सर्दी-खांसी-बुखार के लक्ष्ण वाले कैंडिडेट्स को परीक्षा के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
  • सभी स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
  • जिन सरकारी स्कूलों में परीक्षा हो रही है, उनके प्रिंसिपल ही केंद्राध्यक्ष होंगे।
  • इसके साथ ही परीक्षा के पहले दो असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता को भी इस बार खत्म कर दिया गया है। इसके बिना भी छात्र परीक्षा दे सकेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।