रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में पहला सप्लीमेंट्री चालान पेश किया है। करीब दो हजार पन्नों का यह चालान सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में दाखिल किया गया।

इस चालान में आरती वासनिक, जनक राम ध्रुव, निशा कोसले और दीपा आडील को आरोपी बनाया गया है। दस्तावेज में सभी आरोपियों की भूमिका का विस्तार से जिक्र किया गया है। चालान में टामन सिंह सोनवानी को इस घोटाले का मास्टरमाइंड बताया गया है। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।