रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGVYAPAM) ने आज PET और PPHT का परिणाम जारी कर दिया है। PET की परीक्षा में बिलासपुर की पलक अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं PPHT में रायपुर के कुलदीप साहू प्रथम स्थान पर रहे। बता दें PET और PPHT की परीक्षा 22 मई को दो पारियों में आयोजित की गई थी। PET के परीक्षा में 12490 और PPHT की परीक्षा में 22354 छात्र सम्मिलित हुए थे। आप परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  आरएसएस और आदिवासी पूर्वज वाले बयान पर धरमलाल का पलटवार